विस्तारित अग्निवीर योजना: भविष्य के रक्षकों का सशक्तीकरण
जून 2022 में शुरू हुई अग्निवीर योजना में प्रस्तावित बदलाव भारतीय सशस्त्र बलों और युवाओं के लिए नए अवसर खोलते हैं। लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण (सेवानिवृत्त) अपने इस लेख में दो वर्ष के अतिरिक्त सेवा विकल्प, बढ़े हुए वेतन, सेवा निधि, वित्तीय सुरक्षा, सेवाज्येष्ठता के संरक्षण और नियमित कैडर में शामिल होने की संभावनाओं का विश्लेषण करते हैं। साथ ही, नेपाली गोरखाओं की भर्ती और भारत की सैन्य क्षमता पर इस विस्तारित व्यवस्था के प्रभाव को भी रेखांकित करते हैं।
